Connect with us

अपराध

केराकत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चोरी की मोटरसाइकिल, कैश और तमंचा बरामद

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में केराकत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। केराकत थाने की पुलिस, सर्विलांस टीम और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से तीन लुटेरों को बुधवार की सुबह सेनापुर पनिहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

Loading...

पुलिस ने इनके पास से लूट के 60,000 में से 34,420 नकद, घटना में प्रयुक्त चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (06 जनवरी 2023 को जिला कारागार सुल्तानपुर गेट से चोरी की गई) और एक .315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

गिरफ्तार लूटेरों के नाम –

  1. विकास राजभर पुत्र बुद्धिराम राजभर, निवासी सिझवारा, थाना केराकत।
  2. विशाल राजभर पुत्र सिधारी राजभर, निवासी ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत।
  3. विशाल यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव, निवासी दिल्ला का पुरा, थाना केराकत।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page