Connect with us

गाजीपुर

किसान के अहाते से ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 26 कुंतल गेहूं चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के खुदरा गदाईपुर गांव में एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आयी है। अज्ञात चोरों ने एक किसान के अहाते से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 26 कुंतल गेहूं पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने अहाते का ताला तोड़ा और ट्रैक्टर समेत गेहूं लेकर फरार हो गए।

पीड़ित किसान नर्वदेश्वर उपाध्याय ने बताया कि रात में वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और गेहूं गायब मिला। मामले की सूचना गहमर कोतवाली को दी गई, जहां अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading...

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page