Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ के शरण में पहुंचे रेमो डिसूजा, गंगा आरती में जलाया दीप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने वाराणसी में गंगा आरती में भाग लिया। अस्सी घाट पर पहुंचकर रेमो ने काले रंग की शर्ट, पैंट और जैकेट पहन रखी थी। सिर पर काले रंग का गमछा डालकर उन्होंने दीप जलाया और मां गंगा की आरती में शामिल हुए। तत्पश्चात उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन भी किये। इससे पहले, रेमो प्रयागराज में महाकुंभ मेले में पहुंचे थे, जहां उन्होंने भेष बदलकर स्नान किया और नाव से संगम का भ्रमण किया।

श्रद्धालुओं के साथ हवन में शामिल

गंगा आरती के बाद रेमो यज्ञशाला पहुंचे, जहां उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में भाग लिया। उन्होंने मां गंगा से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान पाणिनि कन्या विद्यालय की छात्राओं ने मंत्रोच्चार किया। आरती के आयोजकों ने बताया कि रेमो के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। वह अचानक पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ पूजा-पाठ किया।

रेमो डिसूजा का परिचय

Advertisement

रेमो डिसूजा भारतीय फिल्म उद्योग के एक जाने-माने कोरियोग्राफर, डांसर, फिल्म डायरेक्टर और टेलीविजन जज हैं।

पूरा नाम: रमेश गोपी नायर

जन्म: 2 अप्रैल 1974, पालक्काड, केरल

परवरिश: जामनगर, गुजरात (जहां उनके पिता भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे)

डांसिंग सफर:
बचपन से ही डांस के प्रति जुनून रखने वाले रेमो ने पेशेवर प्रशिक्षण कभी नहीं लिया। वह माइकल जैक्सन से प्रेरित होकर सेल्फ-ट्रेंड डांसर बने।

Advertisement

रेमो ने डांस रियलिटी शो से लेकर फिल्मों तक अपने करियर में कामयाबी की बुलंदियों को छुआ। उनकी निर्देशित फिल्में जैसे ‘एबीसीडी’ और ‘एबीसीडी 2’ ने डांस को भारतीय सिनेमा में एक नई पहचान दिलाई।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page