Connect with us

वाराणसी

काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर प्रक्रिया अंतिम चरण में

Published

on

Loading...
Loading...

कई विभागों में कक्षाएं हुई शुरू

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कई विभागों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक गतिविधियां देखी गईं। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की जांच के बाद फीस जमा करने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं।

Loading...

समाजशास्त्र विभाग में एमए प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं सोमवार से आरंभ हो चुकी हैं, हालांकि पहले दिन छात्रों की संख्या कम रही। वाणिज्य विभाग ने एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा राजनीति विज्ञान विभाग में भी एमए की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page