Connect with us

वाराणसी

काशी में पिंडदान व धार्मिक कार्यों के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Published

on

वाराणसी। काशी में पिंडदान और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब सफर में और सुविधा मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने बुधवार से वाराणसी से बिहार के गया तक विशेष बस सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा श्रद्धालुओं को पिंडदान, तर्पण सहित विभिन्न धार्मिक कर्तव्यों को पूरा करने में सहूलियत देगी।

यह बस सेवा फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। ट्रायल सफल रहने पर इसे नियमित रूप से चलाया जाएगा। चंदौली डिपो की यह 52 सीटर बीएस-6 मानक वाली बस प्रतिदिन रात 8 बजे वाराणसी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से रवाना होकर सुबह 4 बजे गया पहुंचेगी। वहीं, गया से यह बस सुबह 8 बजे चलकर शाम 3 बजे वाराणसी लौटेगी।

बस वाराणसी से चंदौली, मोहनिया, कुदरा, सासाराम, औरंगाबाद, शेरघाटी और डोभी होते हुए 295 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। वाराणसी से गया का किराया 465 रुपये निर्धारित किया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि ट्रायल अवधि में यात्रियों की प्रतिक्रिया, मांग और सेवा की सफलता का आकलन किया जाएगा। सेवा सफल रही तो इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि वाराणसी और गया के बीच सीधी कनेक्टिविटी भी स्थापित होगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page