Connect with us

गाजीपुर

काशीराम आवास के पास पलटा टोटो, पांच घायल; चालक फरार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने हादसे को जन्म दे दिया। काशीराम आवास के पास बुधवार को एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार चार महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। गनीमत रही कि टोटो में बैठे दो मासूम बच्चे इस भयावह हादसे में सुरक्षित बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टोटो जमानिया से धानापुर की ओर जा रहा था  काशीराम आवास के पास पहुंचते ही चालक ने संतुलन खो दिया और टोटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

घायलों में बबलू पुत्र अर्जुन, भागीरथी पत्नी अर्जुन (निवासी महरैया, धानापुर, चंदौली), सीता पत्नी राजाराम (सिहावल, धानापुर), नीलू पत्नी मंटू ठाकुर (तोरवा, धानापुर) और चंदा देवी पत्नी अखिलेश प्रजापति शामिल हैं। सभी लोग जमानिया से धानापुर जा रहे थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद टोटो चालक (UP 67 AT 8818) मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी लापरवाही और गैरजिम्मेदारी साफ उजागर होती है।

Advertisement

सूचना मिलते ही स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भिजवाया। पुलिस ने टोटो को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचा दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर बिना फिटनेस और ओवरलोडिंग के धड़ल्ले से चल रहे टोटो पर प्रशासन कब सख्ती करेगा? जब तक जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटेगी, ऐसे हादसे यूं ही लोगों की जान जोखिम में डालते रहेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page