Connect with us

वाराणसी

काल भैरव मंदिर में केक काटने पर विवाद गरमाया, प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काल भैरव मंदिर के गर्भगृह में केक काटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस मामले पर श्रद्धालुओं ने कड़ी आपत्ति जताई, जिससे मंदिर प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा।

मंदिर प्रशासन ने विवाद के बाद बड़ा कदम उठाते हुए घोषणा की है कि अब मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के केक काटने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर के महंत सुमित उपाध्याय ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह घटना इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रथा पहले से चली आ रही थी, लेकिन वायरल वीडियो ने लोगों को गलत संदेश दिया।

महंत ने बताया कि भविष्य में केवल धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हलुआ और लड्डू का केक काटने की अनुमति दी जाएगी। भैरवाष्टमी जैसे विशेष अवसरों पर भी इस नियम का पालन होगा।

सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद मंदिर परिवार ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि इस घटना ने उन्हें आहत किया है। मंदिर प्रशासन ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का फैसला संबंधित अधिकारियों पर छोड़ दिया है और अपील की है कि इस मामले को अब और ना बढ़ाया जाए।

Advertisement

प्रशासन ने कहा कि आगे से मंदिर की गरिमा और धार्मिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए नए नियमों का पालन किया जाएगा। यह निर्णय मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page