वाराणसी
कर्मचारी कल्याण संघ के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने दिवगंत शिक्षक को अर्पित की श्रद्धांजलि
दोषी पुलिसकर्मी को मौत की सजा दिए जाने की मांग
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की कापी वाराणसी से लेकर मुजफ्फरनगर गए शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की उनके साथ ड्यूटी पर लगे हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घृणित कार्य की माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ ने घोर निंदा की है। संघ ने गोली मारने वाले पुलिसकर्मी चन्द्र प्रकाश को भी मौत की सजा देने की मांग की है । संघ की सोमवार को एक शोक सभा हुई जिसमें दो मिनट का मौन रख कर मृतक शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में अध्यक्ष राम अवतार यादव, महामंत्री मदनमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमा शंकर मिश्र, अनिल कुमार पांडे, विनोद कुमार राय ,उपाध्यक्ष लालचंद यादव ,हरिश्चंद्र द्विवेदी , रवीन्द्र नाथ सिंह, खंझाटी राम,मंत्री रविशंकर दुबे ,ऑडिटर शशिन्द्र दूबे, मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सिंह,कोषाध्यक्ष दयानंद तिवारी सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।
