Connect with us

पूर्वांचल

करंट लगने से बालक की मौत, किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र स्थित शुरुहुरपुर ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 5 वर्षीय रिशु कुमार (पुत्र सोनू कुमार )की बिजली के करंट से मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग गुस्से में आकर दोषी किसान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Loading...

जानकारी के अनुसार एक किसान ने अपने खेत में सब्जियों को जानवरों से बचाने के लिए बिजली प्रवाहित तार लगाए थे जो मासूम के लिए जानलेवा साबित हुए।

मृतक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। घटना के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है और लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page