Connect with us

वाराणसी

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Published

on

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के ठठरा गांव में शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहे एक 38 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

ठठरा (मिर्जामुराद) गांव निवासी सुनील भारती (37) गुरुवार की रात घर के बाहर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहे थे। रात में हल्की बारिश होने लगी। चारपाई से उठकर जब युवक घर में जाने लगा, इसी दौरान पंखे में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिए। मृतक सूरत में एक धागा मिल में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था तथा एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता बताया गया। परिवार में रो-रो कर बुरा हाल था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page