Connect with us

गाजीपुर

औड़िहार स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान, 100 से अधिक यात्रियों पर कार्रवाई

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देश पर बुधवार को औड़िहार रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान 100 से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे कुल 48,785 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 10 लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वाराणसी मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा गया।

Loading...

इस विशेष चेकिंग अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक मोहम्मद मारुफ खान, बिरजू यादव, उमेश यादव, अमित सिंह, राजेंद्र यादव, नसीम अहमद, राजेश कुमार, रश्मि सिंह, पूनम यादव और अक्षय सिंह (टीसी, औड़िहार जंक्शन) सहित कई रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।

सहायक वाणिज्य प्रबंधक पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि रेल सेवाओं में अनुशासन और पारदर्शिता बनी रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page