Connect with us

वायरल

ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला: ईडी ने कसा शिकंजा, युवराज-हरभजन-उर्वशी से पूछताछ

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए क्रिकेट और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ की है। इस कार्रवाई में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, सोनू सूद और उर्वशी रौतेला जैसे चर्चित नामों से ईडी की टीम ने सवाल-जवाब किए।

ईडी के अनुसार, इन हस्तियों ने वन बेट, फेयर प्ले और महादेव ऑनलाइन बेटिंग जैसे प्रतिबंधित प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया, जिसकी जांच की जा रही है। महादेव बेटिंग ऐप केस में अब तक 573 करोड़ की संपत्तियां जब्त और 766 बैंक खातों को फ्रीज किया जा चुका है।

इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने 3.29 करोड़ रुपये नकद, डिमैट खातों में जमा रकम और कई आपत्तिजनक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए हैं। कोलकाता में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में विशाल भारद्वाज उर्फ बादल भारद्वाज और सोनू कुमार ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है।

ईडी की पूछताछ इस दिशा में केंद्रित है कि आखिर इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किस आधार पर किया गया और इसके पीछे की वित्तीय संरचना कैसी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page