Connect with us

Uncategorized

ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में पांच लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मरदह थाना क्षेत्र के महैंगवां गांव के पास गलत लेन से आ रहे सवारी ऑटो की ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में कलाम, शाहजहां बानो, नाजरीन, 5 साल की बच्ची अलिमा और ऑटो चालक संतोष सिंह शामिल हैं। सभी घायल ग्राम छपरा, चिरैयाकोट, जिला मऊ के निवासी थे, जो अपने रिश्तेदार से मिलने मरदह आए हुए थे। वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Loading...

हादसे में तीन महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page