Connect with us

गाजीपुर

एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Published

on

गाजीपुर (जयदेश)। पुलिस सेवा में निर्धारित अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस लाइन गाजीपुर स्थित गेस्ट हाउस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह तथा उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने पुलिस बल में दिए गए उनके योगदान की सराहना करते हुए पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत अग्रिम जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुलिस उपाधीक्षक चोब सिंह ने पुलिस बल में 1 अक्टूबर 1984 को आरक्षी के पद पर भर्ती होकर कुल 40 वर्ष 29 दिवस की सेवा प्रदान की। इसी क्रम में उप निरीक्षक ना0पु0 850570047 हरिश्चन्द्र ने 1 अक्टूबर 1985 को आरक्षी ना0पु0 के पद पर भर्ती होकर कुल 40 वर्ष की सेवा पुलिस विभाग को दी। दोनों अधिकारियों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा।

विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page