Connect with us

वाराणसी

एसआईआर अभियान में कहीं नाम जुड़े तो कहीं कटने का डर, मतदाताओं में बढ़ी बेचैनी

Published

on

वाराणसी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले के कई विद्यालयों और पंचायत भवनों में विशेष कैंप लगाए गए। इन कैंपों में एक ओर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर लोगों को अपने नाम कटने की आशंका सताने लगी। कुछ इलाकों में सचिवालयों पर ताले लटके मिलने से नोटिस से जुड़ी कार्यवाही में और भी परेशानी बढ़ गई।

अभियान के दौरान मतदाता सूची में त्रुटि सुधार और नाम जोड़ने का कार्य जारी रहा, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हो सके। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि जिन लोगों ने नोटिस के बावजूद उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है, उन्हें एक और अवसर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी वे उपस्थित नहीं होते हैं तो नियमानुसार उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

एसआईआर अभियान के चलते कई मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कहीं नाम जुड़ने से संतोष दिखा तो कहीं नाम कटने के डर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार है और पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page