Connect with us

गोरखपुर

एनएसएस के तृतीय दिवस पर कानून विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। पंडित हरि सहाय पी.जी. कॉलेज जैंती, बेलघाट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वयंसेवकों के लिए कानून एवं नागरिक अधिकार विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा समाज में कानून के महत्व के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे एक जिम्मेदार और सजग नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवोकेट एवं संस्थापक अध्यक्ष पं. हनुमान प्रसाद दूबे ने स्वयंसेवकों को भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय की स्थापना का सबसे प्रभावी माध्यम है। यदि समाज के सभी लोग कानून का ईमानदारी से पालन करें, तो अनेक सामाजिक समस्याओं का स्वतः समाधान हो सकता है।

उन्होंने अपने संबोधन में साइबर अपराध, महिला सुरक्षा कानून, बाल अधिकार तथा उपभोक्ता अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही स्वयंसेवकों को जागरूक रहने और समाज में लोगों को भी कानून के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के अन्याय या अपराध की स्थिति में कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है तथा पुलिस और न्यायालय की क्या भूमिका होती है।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह और डॉ. कौशल कुमार पाठक ने स्वयंसेवकों से समाज में कानून के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सर्वेश दूबे ने की। इस अवसर पर डॉ. हरिश्चंद्र सिंह, डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. सचीन्द्र कुमार, डॉ. मृत्युंजय त्रिपाठी, डॉ. कमला कान्त मिश्र,  दिनेश शुक्ल सहित अनेक शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page