Connect with us

राज्य-राजधानी

एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ, किशोरियों को मिलेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया ने जानकारी दी कि जनपद में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं अधीक्षक, सीएचसी खलीलाबाद द्वारा प्रथम टीका लगाकर किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि ‘गार्डासिल-4’ वैक्सीन के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है और लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों में इसका कारण एचपीवी संक्रमण होता है।

उन्होंने आगे बताया कि, एनसीआरपी-आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में भारत में करीब 78 हजार नए मामले सामने आए, जिनमें से लगभग 42 हजार महिलाओं की मृत्यु दर्ज की गई। यह संक्रमण मुख्य रूप से जननांग संपर्क के माध्यम से फैलता है। विश्व के 165 से अधिक देशों में अब तक 50 करोड़ से ज्यादा टीके सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।

जनपद में यह टीकाकरण अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद पर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।इस अवसर पर सीएचसी खलीलाबाद के चिकित्साधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page