Connect with us

अपराध

एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ लेखपाल को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा तहसील के कोटा ग्राम पंचायत में जमीन की पैमाइश के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार मिश्रा को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पवन कुमार जायसवाल (डाला निवासी और कोटा के पूर्व ग्राम प्रधान) से धारा 80 की कार्यवाही के लिए लेखपाल ने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

पवन कुमार जायसवाल ने एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर लेखपाल को तेलगुड़वा चौराहे पर 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी के खिलाफ चोपन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Loading...

मिर्जापुर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर 2024 को पीड़ित द्वारा शिकायत मिली थी कि राजकुमार मिश्रा कोटा ग्राम पंचायत के लेखपाल ने धारा 80 के तहत कार्रवाई करने के लिए रिश्वत की मांग की थी और मामला 20,000 रुपये में तय हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page