पूर्वांचल
उप जिलाधिकारी स्तर पर हो तहसील में अधिवक्ताओं की नोटरी रजिस्ट्रेशन की जांच : देवनारायण सिंह
गाजीपुर (जखनिया)। जनपद के सर्वदलीय तहसील विकास एवं जनकल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने गाजीपुर के उप जिलाधिकारी से निवेदन करते हुए कहा है कि, तहसील में जो भी अधिवक्ता नोटरी के लिए अधिकृत हैं, उनकी रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण की स्थिति की जांच आपके स्तर से करवाई जाए। यह सुनने में आया है कि कुछ अधिवक्ताओं के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं हुआ है, फिर भी वे कम मूल्य लेकर नोटरी कार्य कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, कई लोग वहां से नोटरी प्रमाणपत्र प्राप्त कर रहे हैं, जिससे भविष्य में उनकी परेशानी हो सकती है यदि किसी ने आपत्ति दाखिल कर दी।
ऐसे ही मामले में अयोध्या के पास मिल्कीपुर विधानसभा का चुनाव नहीं हो पा रहा है और इसी प्रकार अन्य मामलों में भी लोग प्रभावित हो सकते हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारे आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तहसील में सभी अधिवक्ताओं की नोटरी रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण की स्थिति की जांच करवाएं और जिनका रिन्यूअल नहीं हुआ है उन पर रोक लगाई जाए।
