Connect with us

वाराणसी

उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) वाराणसी इकाई बैठक हुई सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) वाराणसी इकाई की एक अहम बैठक रविवार को शिवपुर स्थित उपज के कार्यालय में संपन्न हुई, इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद बागी ने कहा कि हमें नए सत्र के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को संस्था से जोड़ना होगा, इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण एकजुट होकर जुट जाएं। प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह ने कहा कि कई वर्षों बाद पुनः इस संस्था को ट्रेड यूनियन द्वारा रजिस्ट्रेशन किए जाने की खुशी में अब वाराणसी इकाई प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाया करेगी। मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संस्था का परिचय पत्र जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष के हाथों से प्रदान किया गया,

Loading...

परिचय पत्र पाकर सभी सदस्यों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया। बैठक के दौरान 18 सितंबर को संस्था द्वारा मनाए जाने वाले फोटोग्राफी दिवस के संबंध में राजकुमार प्रसून ने अपना प्रस्ताव पेश करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर शोर से जुट जाने की बात कही। संस्था के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने संस्था के विकास के लिए एक फंड के गठन की बात कही, जिसे उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामदयाल जी, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री ललित तिवारी, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, कार्यकारिणी के सदस्य सुमित कुमार, आशुतोष, राहुल कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, अजय मैतये, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौके पर मौजूद थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल ने संस्था के जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा की दिवंगत पति के संबंध में चर्चा की जिसके बाद सभी सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page