Connect with us

अपराध

ईश्वरगंगी में मकान निर्माण को लेकर विवाद, युवक पर हमला

Published

on

वाराणसी। ईश्वरगंगी इलाके में मकान निर्माण के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित अतुल सिंह (35) का कहना है कि वह अपने मकान में खिड़की लगवा रहे थे, तभी पड़ोसी जावेद अहमद, सोहेल अहमद, जुनैद अहमद समेत 10 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हमले में मारपीट के साथ पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जैतपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अतुल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page