Connect with us

गाजीपुर

ईद को लेकर पुलिस की तैयारी मुकम्मल

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली (गाजीपुर) जयदेश। जिले के नंदगंज थाना अंतर्गत आने वाले 89 गांवों में मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद-उल-फितर की तैयारी जोरों पर है। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। कानून व्यवस्था के साथ त्योहार को मनाने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी मस्जिदें हैं, उन मस्जिदों में नमाज के समय किसी भी प्रकार की अफरातफरी न हो, इसके लिए भी पुलिस ने ठोस इंतजाम किए हैं। शरारती तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा व्यापक स्तर पर की गई है। नंदगंज थाने में ईद की तैयारी को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को थाने पर आमंत्रित किया गया था।

Loading...

एसओ नंदगंज अतुल कुमार मिश्रा के द्वारा पीस कमेटी के लोगों को संबोधित किया गया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि ईद भाईचारे का त्योहार है, जैसे होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाई गई, वैसे ही हम अपेक्षा करते हैं कि ईद-उल-फितर का त्योहार भी आप सभी लोग मिलजुल कर मनाएंगे।

जयदेश संवाददाता पीयूष सिंह मयंक को बताया कि पीस कमेटी के लोगों को हिदायत दी गई है कि कोई भी बवाल और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ल भी मौजूद थे। बैठक संपन्न होने के बाद सभी लोगों ने पुलिस विभाग के लोगों को ईद में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page