Connect with us

गाजीपुर

आर एस हॉस्पिटल ने किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। मां इस्रावती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित आर एस हॉस्पिटल, देवा दुल्लहपुर, गाजीपुर में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर दिनेश यादव (एमबीबीएस, एमएस) नेत्र रोग सर्जन द्वारा विभिन्न नेत्र संबंधित बीमारियों का परीक्षण किया।

शिविर में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, मधुमेह, रेटिनोपैथी, रेटिना के अलग होने जैसी बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लगभग सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया गया और 20 मरीजों को ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया गया।

डॉक्टर दिनेश यादव ने मरीजों को कम रोशनी में देख पाना, मोतियाबिंद के कारण दृष्टि में धुंधलापन, बुजुर्गों के निकट दृष्टि दोष में बढ़ोतरी आदि के बारे में जानकारी दी।

शिविर में अस्पताल के प्रबंधक, डॉ. राजेश कुमार पांडे और डॉक्टर साधना तिवारी ने आए हुए मरीजों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उत्साह देखा गया।

डॉ. राजेश पांडे ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने की चिंता है और वे हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page