Connect with us

गाजीपुर

“आपसी मतभेद ब्राह्मण समाज के दुर्दिन का कारण” : जितेन्द्र नाथ पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

रोहिली में ब्राह्मण रक्षा दल की चौपाल में उठी एकजुटता की आवाज़

कासिमाबाद (गाजीपुर)। ग्राम सभा रोहिली में ब्राह्मण रक्षा दल के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी (चौपाल) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश मिश्रा ने की। इस मौके पर समाज की वर्तमान स्थिति, संगठन की आवश्यकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के पतन का प्रमुख कारण नैतिक मूल्यों में गिरावट, संगठन की कमी और आपसी मतभेद है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज एक मंच पर एकजुट नहीं होगा, तब तक उसका सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज एकजुट होगा, तभी उसे सरकारों में भी उपयुक्त प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी मिल सकेगी।

Advertisement

ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेम शंकर मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज आपसी वैमनस्य को भूलकर संगठित हो जाए, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब ब्राह्मण केवल एक मतदाता बनकर रह जाएगा और अपने ही देश में पहचान और अधिकारों से वंचित हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो राजनीतिक दल ब्राह्मणों को प्रतिनिधित्व देगा, समाज उसका साथ देगा, अन्यथा समाज को अपना नया राजनीतिक विकल्प खड़ा करना होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष गणेश मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, नागेन्द्र मिश्रा सहित कई अन्य प्रमुख वक्ता शामिल रहे।

चौपाल में मुख्य रूप से दिनेश मिश्र, मिंटू पाण्डेय, अंकित मिश्र, रवि पाण्डेय, मनोज मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन हरिनारायण पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page