वाराणसी
आधी रात में जरूरतमंदों में बाटें गए कंबल
Loading...
Loading...
“नन्हे कदम संस्था ने रात्रि भ्रमण कर निराश्रितों की
सहायता की”
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
Loading...
VARANASI: भीषण ठंड और गलन से रूह कांप जा रही है।ऐसे में काशी के समाजसेवी संस्थाएं अपनी ओर से लगातार निराश्रितों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहें हैं।गुरुवार की रात नन्हे कदम फाउंडेशन के बैनर तले संस्था के सदस्यों ने रात्रि भ्रमण कर शहर के कई स्थानों पर जरूरतमंदों में कम्बल बाटें।मध्य रात्रि में गोदौलिया, दशाश्वमेध घाट, सिगरा, महमूरगंज आदि क्षेत्रों में जरूरतमंदों के पास पहुचकर उनकमकी कुशलता पूछीं।साथ ही आवश्यकतानुसार गर्म कपड़े कम्बल इत्यादि देकर सहयोग किया।50 से अधिक कम्बलों का वितरण किया गया।इस कार्य में संस्था की संस्थापक शिवांगी पांडेय, रामप्रकाश जायसवाल, प्रियंका गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
Continue Reading
