Connect with us

हेल्थ

आदित्य मैटर्निटी एंड नर्सिंग होम में सरकारी योजनाओं से जुड़े सुविधाओं का मिलता है निःशुल्क लाभ : डॉ. पंकज पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। आदित्य मैटर्निटी एंड नर्सिंग होम के डॉक्टर पंकज पाण्डेय ने जयदेश न्यूज़ से बातचीत करते हुए बताया कि, हमारे हॉस्पिटल में स्वास्थ्य से जुड़ी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। क्रिटिकल केसेस को हम आसानी से हैंडल करते हैं। इसके अलावा यहां सरकारी योजनाओं से जुड़े सुविधाओं का लाभ मिलता है, जिसमें आयुष्मान कार्ड योजना, आभा योजना के तहत निःशुल्क इलाज किया जाता है। पैसे के अभाव में हम गरीब मरीजों का निशुल्क इलाज करते हैं। सारी चीजों की व्यवस्था एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। आपातकालीन स्थिति के लिए ऑन कॉलड डॉक्टर भी आते हैं। इसके अलावा हमारे हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर भी है जिसके लिए मरीज को बाहर नहीं जाना पड़ता।

ठंड के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, इस मौसम में हाइपरटेंशन और स्ट्रोक के मरीज ज्यादा आते हैं। ब्रेन हेमरेज से भी जुड़े केस ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में इंसानों को खाने-पीने में गर्म चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि किसी को इससे जुड़ी कोई समस्या हो तो वह आदित्य मैटर्निटी एंड नर्सिंग होम में आकर अपना समुचित इलाज करा सकता है।

स्वास्थ्य सेवा में चंदौली के योगदान के बारे में बताते हुए डॉक्टर पंकज पाण्डेय ने कहा कि, पहले और अब के चंदौली में काफी बदलाव आया है। चंदौली बिहार राज्य से सटा हुआ जिला है। पहले बिहार के लोगों को इलाज के लिए बनारस जाना पड़ता था, लेकिन अब चंदौली मेडिकल हब बन चुका है। सारी सुविधाएं यहां पर उपलब्ध हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page