Connect with us

वाराणसी

आदर्श शिक्षाविद व कुशल प्रशासक हैं ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. हिमांशु पाण्डेय : पंडित सतीश बाबा

Published

on

वाराणसी। आधी आबादी के चतुर्दिक विकास के लिए समर्पित निर्भया सेना का प्रभाव अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक फैल चुका है। इसी क्रम में तिब्बती संस्कृति, भाषा और धर्म के अध्ययन को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित केंद्रीय उच्च तिब्बती संस्थान (तिब्बत विश्वविद्यालय, सारनाथ) में कार्यरत ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. हिमांशु पाण्डेय को निर्भया सेना के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी पंडित सतीश मिश्र बाबा ने उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने डॉ. पाण्डेय को बुके, अंगवस्त्रम और डायरी-पेन भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तरोत्तर प्रगति की मंगलकामना की।डॉ. पाण्डेय न केवल उच्च कोटि के शिक्षाविद हैं बल्कि सामाजिक कार्यों, विशेषकर महिला समाज के सम्मान एवं उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत रहते हैं। निर्भया सेना की संकल्पित भावनाओं से परिचित होकर उन्होंने संगठन की सराहना की और स्वयं को संगठन का समर्थक व सदस्य भी घोषित किया।

इस दौरान कर्नाटक, बिहार और महाराष्ट्र प्रांत के सह प्रभारी बी.एन. दुबे भी उपस्थित रहे।हालांकि यह डॉ. पाण्डेय और पंडित बाबा की पहली मुलाकात थी, लेकिन दोनों के बीच आत्मीयता का एक मिसाल कायम हो गया। पंडित बाबा ने उन्हें बड़ा भाई मानते हुए कहा कि उनका नाम उन्होंने पहले भी बहुत सुना था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सह प्रभारी अशोक कुमार मिश्र से भी डॉ. पाण्डेय की वार्ता हुई, जिनके विद्वतापूर्ण शब्दों ने सभी को प्रभावित किया।

गोरखपुर निवासी डॉ. पाण्डेय ने अपने सम्मान से अभिभूत होकर निर्भया सेना को यथा संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने आगामी 21 सितम्बर को होने वाले स्थापना दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होने का आमंत्रण भी स्वीकार कर लिया।

पंडित बाबा ने इस पर आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि उनके सानिध्य से संगठन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।विदित हो कि निर्भया सेना अपने गठन के दिन से ही शिक्षाविदों के सम्मान हेतु प्रतिबद्ध रही है और शैक्षिक प्रकोष्ठ के माध्यम से नामचीन विद्वानों को जोड़ने और सम्मानित करने का कार्य कर रही है। संगठन ने कहा कि डॉ. पाण्डेय जैसे आदर्श व्यक्तित्व पर उसे गर्व है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page