वाराणसी
आज काशी विश्वनाथ को लगाई जाएगी हल्दी
Loading...
Loading...
वाराणसी: काशी में महाशिवरात्रि पर विवाहोत्सव से पहले आज काशी विश्वनाथ को हल्दी लगाई जाएगी. टेढ़ीनीम स्थित महंत के आवास पर बाबा विश्वनाथ के रजत विग्रह के सामने हल्दी तेल का लोकाचार पूर्ण होगा. संध्या बेला में भगवान शिव को हल्दी लगाते देखने के लिए श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह है. हल्दी की रस्म के दौरान मंगल गीत गाये जाएंगे. ढोल मंजीरों की धुन पर भगवान भोले का गुणगान होगा और लोग महाशिवरात्रि पर्व के आंनद में सराबोर हो जाएंगे..!
Loading...
इस दौरान काशी विश्वनाथ के भक्त भगवान शंकर और मां पार्वती के मंगल दांपत्य की कामना के गीत गाए जाएंगे. हल्दी के पारंपरिक शिव गीतों में दूल्हे की खूबियों का बखान किया जाएगा. इन्हीं गीतों के जरिये महादेव को दुल्हन का ख्याल रखने
को बोला जाएगा. ये परंपरा वर्षों से चली आ रही है.!
Continue Reading
