वायरल
आजमगढ़ : प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी
जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तहसील सगड़ी के रहने वाले अरविंद राय ने कुछ दिनों पूर्व अपने गांव के दबंग से परेशान होकर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। दबंगों में पुलिस प्रशासन का किसी भी प्रकार का भय नहीं है। उन सब ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित अरविंद राय ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि, जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक को मैंने प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई थी। मामले के अनुसार मेरे गांव में एक पुराने रास्ते के खड़ंजे को दबंगों ने उखाड़ कर बाउंड्री वाल बना दिया था। इसमें शिवकुमार राय, शनि राय, साहिल राय, करूणकांत राय यह सभी विपक्षी मिलकर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

2014 में सरकारी निधि से लगा हुआ खड़ंजा उखाड़ कर इन सब ने रख लिया था। तब मैंने 1 जुलाई 2014 को प्रार्थना पत्र दिया था जिसकी संख्या 6121400454 की जांच राजस्व निरीक्षक ने कराई थी। जिसमें यह सारे दबंग लोग दोषी पाए गए थे। जिस पर 28 जुलाई 2014 को आदेश के साथ इन दबंगों पर कार्रवाई भी हुई थी। अब यह फिर से दबंगई के साथ पुराने रास्ते के खड़ंजे को उखाड़ कर बाउंड्री वॉल बना दिए हैं। अतः मेरी जिला प्रशासन से यह विनती है कि इस मामले का निस्तारण करें और दबंगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।
