पूर्वांचल
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित
Loading...
Loading...
आजमगढ़। आगामी दीपावली, डाला छठ, और कार्तिक पूर्णिमा त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। यह कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट के तीसरे तल पर स्थित है जहां कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।
कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर: 05462-297558, 05462-297559 और मोबाइल नंबर: 9454417172 हैं।
Loading...
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जिला कंट्रोल रूम में शिकायत पंजिका प्रारूप तैयार करें और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें जिससे त्योहारों के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
Continue Reading
