बलिया
“आखर” का लोकार्पण और कवि गोष्ठी का आयोजन
बलिया। साहित्य समीक्षा संस्था और कोहबर प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में बलिया, सलेमपुर निवासी डॉ. रामसेवक ‘विकल’ की भोजपुरी लोकगीतों के संकलन आखर का लोकार्पण और कवि गोष्ठी का आयोजन यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में हुआ। कार्यक्रम में लोकगायिका कुसुम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस पुस्तक का संपादन डॉ. विकल के सुपौत्र आनन्द कुमार ने किया है। लोकार्पण के उपरांत विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों का सम्मान किया गया। काव्यपाठ करने और सम्मानित होने वालों में आदित्य कुमार ‘अंशु’, अनिल सैनी, रमाशंकर सिंह, शिवमंगल सिंह ‘मंगल’, राजेश कुमार सिंह, रमाशंकर वर्मा ‘मनहर’, कौन्तेय जय, बुद्धप्रिय, प्रशांत अरहत, अनुराग अनंत और कृष्णा राय शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिवांश त्रिपाठी और प्रशांत अरहत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन कोहबर प्रकाशन के प्रकाशक संरक्षक अमित कामरा ने किया।
इस अवसर पर अनिल शर्मा, सीताराम शर्मा, रवि प्रकाश शर्मा, आकाश सिंह, सुधांशु यादव, अचल बाजपेई, रोहित यादव, अभिषेक त्रिवेदी, श्वेता राय, निव्या चौहान, संतोष, भूपेंद्र, राहुल, प्रशांत प्रखर, आरेंद्र चौधरी, सुजाता, हर्षिका, अवनीश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
