Connect with us

वाराणसी

आइए मतदान करें उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

” प्रदेश को उन्नति की राह पर ले चलें हम , चलो मिलकर मतदान करें हम “

” नमामि गंगे ने देश हित में मतदान के लिए गंगा घाटों पर जगाई अलख “

Loading...

वाराणसी। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो एवं प्रदेश को उन्नति की राह पर ले चलें हम, चलो मिलकर मतदान करें हम । ऐसे नारे बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध घाट सहित अन्य घाटों पर सुनाई दिए। मौका था लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का। इसी क्रम में नमामि गंगे के सदस्यों ने हाथों में राष्ट्रध्वज और मतदान के लिए जागरूक करते हुए स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया ‌। दशाश्वमेध , प्रयाग, राजेंद्र प्रसाद , अहिल्याबाई और मान मंदिर घाट पर ” आपका मतदान लोकतंत्र की जान , बड़े हों या जवान सभी करें मतदान , लोकतंत्र का यह आधार वोट कोई न हो बेकार ” जैसे गगनभेदी उद्घोष करके लोगों को अधिक से अधिक वोट के लिए प्रेरित किया गया । गंगा किनारे की स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई । मतदान के लिए जागरूक करते हुए नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि हमारे पास मतदान के रूप में सुअवसर है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का । आइए हम एक ऐसी सरकार का चयन करें जो राष्ट्रीय सुरक्षा को बल देने वाली हो, जो बिजली-सड़क-पानी की अच्छी व्यवस्था देने वाली हो, जिस पर माताओं बहनों को विश्वास हो सके, जो किसानों की चिंता कर सके ‌। गरीबों की सुध ले सके । हमें ऐसी सरकार चुननी है जो हमारी राष्ट्रीय, सांस्कृतिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत का सम्मान करने व उसे आगे बढ़ाने वाली हो एवं जिसका नेतृत्व सक्षम, कर्मठ एवं इमानदार हो । आयोजन प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला , महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरी , महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, सारिका गुप्ता, रश्मि साहू, प्रीति जायसवाल, रंजीता गुप्ता, रेनू जायसवाल, प्रियंका गुप्ता, रेखा विश्वकर्मा, पूजा मौर्या, पंकज अग्रहरि आदि शामिल रहे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page