Connect with us

गोरखपुर

असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर बने ऋषिकेश

Published

on

Loading...
Loading...

मजदूर पिता के बेटे ने पाई बड़ी सफलता, बेलघाट में खुशी की लहर

गोलाबाजार (गोरखपुर)। बेलघाट क्षेत्र वासियों के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है। गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मदेवा (खरहदवा) निवासी  बजरंगी शर्मा के पुत्र ऋषिकेश शर्मा का SSC CGL 2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में इनकम टैक्स विभाग में असिस्टेंट टैक्स ऑफिसर (सुपरिंटेंडेंट) पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

समाजसेवी अरुण कुमार दूबे ने बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अटूट मेहनत, दृढ़ संकल्प और अदम्य लगन का साक्षात प्रमाण है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ऋषिकेश शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और जुनून हो तो मंजिल अवश्य मिलती है। उल्लेखनीय है कि उनके पिता बजरंगी शर्मा मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं और अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति सदैव सजग रहते हैं।

ऋषिकेश की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बेलघाट क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। इस उपलब्धि पर अरुण कुमार दूबे, विजय कुमार चौधरी, सत्य प्रकाश दूबे, डॉ. रोहित चौहान, कौशलानंद तिवारी, विनय कुमार मौर्य, शिवम शाह, अनिल तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

शुभकामना देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ बेलघाट के अध्यक्ष  विजय कुमार चौधरी ने कहा कि ऋषिकेश अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ करते हुए सफलता के नए शिखरों को स्पर्श करेंगे तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी प्रेरणादायक पहचान स्थापित करेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page