Connect with us

गाजीपुर

अवैध हथियार के साथ शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी सागर बिंद को देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण कुमार सिंह और उनकी टीम ने रात्रि गश्त के दौरान हाटा रेलवे क्रॉसिंग, मुहम्मदाबाद के पास की। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर सागर बिंद (निवासी ग्राम मिश्रौलिया उर्फ बरहनिया, थाना कोतवाली, गाजीपुर) को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास अवैध हथियार बरामद हुआ।

Loading...

पूछताछ में आरोपी सागर बिंद ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए उसने अवैध असलहा रखा था।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना मुहम्मदाबाद में मुकदमा (मु.अ.सं. 45/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page