Connect with us

गाजीपुर

अवैध वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 13 सीज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के जमानियां क्षेत्र में शुक्रवार को यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह ने अवैध वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 13 वाहन सीज किए गए, जिनमें ई-रिक्शा, एम्बुलेंस, टेम्पो और स्कूली वैन शामिल थीं। सभी वाहन बिना परमिट और वैध कागजात के संचालन कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। कई वाहन चालक चेकिंग देखकर अपने वाहन सड़क किनारे छोड़कर भाग खड़े हुए। यह अभियान जमानियां कोतवाली, सुहवल थाना और भदौरा क्षेत्र में चलाया गया, जहां क्रमशः 5, 6 और 2 वाहन सीज किए गए।

यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि सभी सीज किए गए वाहनों को संबंधित थानों में जमा करा दिया गया है। परिवहन विभाग ने इन पर कुल 80 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा 5 अन्य वाहनों का भी चालान काटा गया है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य अवैध और बिना अनुमति के संचालित हो रहे वाहनों पर रोक लगाना है, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

परिवहन विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अनुरोध किया है कि वे मोटर वाहन अधिनियम का पालन करें और अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज दुरुस्त रखें। बिना परमिट या आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page