Connect with us

गाजीपुर

अलीपुर मंदरा में शिक्षा का नया केंद्र, डालिम्स सनबीम स्कूल का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जखनियां तहसील के ग्राम अलीपुर मंदरा में डालिम्स सनबीम स्कूल का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक जयकिशुन साहू, सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Loading...

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस विद्यालय के खुलने से स्थानीय लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी ने निर्देशक आमिर अली को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्य मुसाफिर यादव, जवाहर यादव, लालजी यादव और मनोज सिंह समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page