Connect with us

वाराणसी

अलईपुरा में युवा कांग्रेस का रोज़ा इफ्तार, भाईचारे का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अलईपुरा में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अधिवक्ता सैय्यद असद के नेतृत्व में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें वाराणसी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

विकास सिंह ने रमजान को प्रेम, सहिष्णुता और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि युवा कांग्रेस समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सैय्यद असद को बधाई दी।

Loading...

इफ्तार में युवा कांग्रेस के जिला सचिव अमन रजा, अधिवक्ता जुनैद जाफ़री, शशिकांत मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, पंकज उपाध्याय, सुनील मिश्रा और आदित्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से रोज़ा इफ्तार किया और रमजान के इस पवित्र अवसर पर प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही, जिन्होंने इस पहल की प्रशंसा की। आयोजक सैय्यद असद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश निरंतर प्रसारित होता रहे। कार्यक्रम का समापन दुआओं के साथ हुआ, जहां सभी ने देश में अमन, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page