सियासत
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, आतिशी को मिली कमान
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की थी। अब आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी राजधानी में चुनाव होने तक दिल्ली की सीएम रहेंगी।
तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन बाद ही अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वो दो दिन में सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। जिसके बाद मंगलवार की सुबह विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुन लिया गया। सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई।

बता दें कि आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने रखा। जिस पर सबने सहमति जताई। विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अगले चुनाव तक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से आतिशी को दी गई है।
