Connect with us

अपराध

अनुमानित कीमत एक करोड़ ₹ के अवैध गांजा व ट्रक के साथ तीन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...


मीरजापुर: पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा आगामी उप-विधानसभा चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां, एसओजी व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक थाना कछवां, एसओजी व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कछवां क्षेत्र से ट्रक वाहन संख्याःHR74A9819 के साथ अभियुक्त आलिम पुत्र महबूब, अंसार पुत्र हाकम व जयशंकर प्रताप सिंह पुत्र स्व0लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया ।उक्त ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें लदा हुआ कुल 3.19 कुंतल अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर मु0अ0सं0-34/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । गांजा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक वाहन संख्याःHR74A9819को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page