Connect with us

वाराणसी

अनजान लिंक पर क्लिक करते ही खाते से कटे 70 हजार रुपये

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के जैतपुरा के ढेलवरिया निवासी उपेंद्र शंकर दीक्षित साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक प्राप्त हुआ, जिसे खोलते ही उनके बैंक खाते से सात अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। सभी ट्रांजेक्शन स्वीगी मनील और स्वीगी लिमिटेड के नाम से हुए बताए जा रहे हैं।

घटना 18 अक्तूबर 2025 सुबह की है जो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद संज्ञान में आया है। खाते से रकम कटते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक में सूचना देकर खाता ब्लॉक करवा दिया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।

Loading...

पीड़ित की तहरीर पर जैतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि आईपी एड्रेस और ट्रांजेक्शनों की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page