Connect with us

वाराणसी

अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर–कपसेठी मार्ग पर पतेर गांव के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में ईंट भट्ठे पर कार्यरत एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के लातेहार जनपद अंतर्गत हेरतगंज थाना क्षेत्र के लावागढ़ गांव निवासी पवन कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पवन किसी दुकान से सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और भट्ठा संचालक संतोष सिंह ने तत्काल उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

Loading...

मगर, रास्ते में ही पवन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान एवं भट्ठा संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page