Connect with us

पूर्वांचल

अखिलेश यादव ने कसा BJP पर तंज, बोले- बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को किया दोगुना

Published

on

लखनऊ| समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंस कसा है। अखिलेश ने कहा कि “डबल इंजन सरकार” ने राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को केवल दोगुना किया है और किसानों की आय आधी कर दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि काका यानी काले कानून वापस हो गए तो बाबा मुख्यमंत्री की भी विदाई 10 मार्च के बाद तय है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को अंबेडकरनगर, बस्ती और संत कबीरनगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा, “डबल इंजन सरकार ने पिछले तीन वर्षों से सेना में भर्ती नहीं की है और बेरोजगारी बढ़ रही है। ईंधन और रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस शासन के तहत 400 रुपए के आसमान छूते और एलपीजी सिलेंडर अब 1,000 रुपए में बेचे जा रहे हैं। इस दौरान अखिलेश ने दावा किया, ”बैंकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर एक के बाद एक कारोबारी देश छोड़कर भाग रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में तीन साल से भर्ती बंद है। समाजवादी सरकार बनी तो फौज में भर्ती निकलवाएंगे। पुलिस में भी भर्ती निकालेंगे। पूछा कि पांच साल इंतजार तो नहीं करोगे? हमारे घोषणा पत्र में है कि बीएड और टेट वालों को समायोजित करेंगे। भाजपा ने शिक्षामित्रों को धोखा दिया। कहा कि उनकी सरकार आई तो सरकारी नौकरी देंगे। बाबा मुख्यमंत्री कह रहे थे लैपटॉप बांट दिया है। किसी को दिया क्या। क्यों देंगे वह स्मार्ट फोन नहीं चलाना जानते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page