Connect with us

बलिया

अंतिम संस्कार के दौरान खूनी झड़प, पुलिस ने 24 घंटे में चार आरोपी पकड़े

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त को कठौरा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान अचानक हिंसक झड़प छिड़ गई। माहौल शांतिपूर्ण से खूनखराबे में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

लगातार प्रयास के बाद 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने नामजद तीन आरोपियों और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमरजीत राजभर, शिकारी राजभर, धनंजय राजभर और जय नारायण राजभर शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए।

Loading...

अमरजीत राजभर के पास से .32 बोर का तमंचा मिला, जो चालू हालत में था। इसके अलावा एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीन लाठी-डंडे भी कब्जे में लिए गए।क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की तत्परता ने संभावित बड़ी अनहोनी को टाल दिया और कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रखा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page