Connect with us

पूर्वांचल

मायावती ने कहा- ‘कांग्रेस को वोट देकर खराब न करें अपना वोट, BSP को ही वोट दें

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी साफ संकेत दिए था कि वो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से सीएम फेस हैं। हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद प्रियंका गांधी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में इस बयान को वापस ले लिया। जिसके बाद वो विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। भाजपा के अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) चीफ मायावती ने प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया है।

Loading...

बीएसपी चीफ मायावती ने रविवार को ट्वीट करते हुए जनता से कांग्रेस पार्टी को वोट न देने की अपील की है। मायावती ने कहा,
यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैण्ड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट ख़राब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें। इतना ही नहीं, मायावती ने कांग्रेस पार्टी को वोट काटने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि, यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नज़र में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहां सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की ज़रूरत है, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नम्बर-1 पर है। इससे पहले योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरह से मुख्यमंत्री का चेहरा हूं और आज उस बात से पलट गई हैं। तो साफ है कि ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारा उनका खोखला है। पहले आप अपने नारे को सिद्ध करके दिखाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page