Connect with us

चन्दौली

महाराजा सुहेलदेव के विजय दिवस में शामिल हुए मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल

Published

on

चंदौली। सकलडीहा तहसील के ग्राम सभा सलेमपुर में महाराजा सुहेलदेव का विजय दिवस मनाया गया। जिसमें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल द्वारा उपस्थित समाज के लोगों को महाराजा सुहेलदेव द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

वहीं, महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उनसे सेक्टर नंबर 1 जिला पंचायत सदस्य की जीत का आशीर्वाद भी मांगा गया। जहां उपस्थित समाज के लोगों द्वारा “महाराजा सुहेलदेव अमर रहें” के साथ विभिन्न प्रकार के उद्घोष भी किए गए।

वहीं, सेक्टर नंबर 1 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन वाराणसी के मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा लोगों से पूरा सहयोग भी मांगा गया।

इस सुहेलदेव विजय दिवस के अवसर पर किसान सतीश राय, सुरेश राय, संदीप राय, अंश राय, चंदन राय, आशु राय, गोलू राय, राजन राय के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa