वाराणसी
VDA द्वाराअवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वाराणसी: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 1 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।
अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही
वार्ड – सिकरौल
सिकरौल वार्ड के अंतर्गत वन प्लेस ग्रुप द्वारा प्लाट न0-67, लालपुर मीरापुर बसही, वार्ड-सिकरौल के अंतर्गत अनाधिकृत निर्माण कराये जाने पर उ.प्र. नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नोटिस की कार्यवाही करते हुए जी+1 तल के निर्मित भवन के विरुद्ध ध्वस्तिकरण आदेश पारित किया गया था। जिसमें पक्ष को 30 दिनों का निर्माण हटाने हेतु समय दिया गया था, परंतु निर्माणकर्ता द्वारा समय से निर्माण न ध्वस्त किए जाने पर अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रवर्तन टीम एवं पुलिस बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।
प्रभारी अधिकारी (भवन) – परमानंद यादव
जोनल अधिकारी – प्रकाश कुमार
अवर अभियंता – रामचन्द्र
