Connect with us

वाराणसी

VDA उपाध्यक्ष द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध हुई ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

Published

on

Loading...
Loading...

Varanasi: VDA उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी की ज़ोन – 5 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।

अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

वार्ड – मुगलसराय

मुगलसराय वार्ड के अंतर्गत अबुल हसन वल्द गुलाम हुसैन (कालोनाइजर/विकासकर्ता) द्वारा मौज़ा-चौरहट, जिला-चंदौली के अंतर्गत पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 02 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी है। उपरोक्त स्थल पर किये गये अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध आज प्रवर्तन टीम एवं थाना-मुगलसराय पुलिस चौकी बल के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।

जोनल अधिकारी – सिंह गौरव जय प्रकाश
अवर अभियंता – संजय तिवारी

Advertisement

VDA उपाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page