Connect with us

वाराणसी

Varanasi Airport : उड़ान से पहले तकनीकी गड़बड़ी उजागर, एयरलाइन ने रोकी फ्लाइट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंडिगो की वाराणसी से खजुराहो जाने वाली उड़ान तकनीकी खराबी के कारण निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। टेकऑफ से पहले विमान के पहिए में समस्या सामने आने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइन ने उड़ान रोक दी। बाद में यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2083 को वाराणसी से खजुराहो के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन उड़ान से पहले जांच के दौरान विमान के पहिए में तकनीकी खामी पाई गई। इसके बाद एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच शुरू की और एहतियात के तौर पर उड़ान को स्थगित कर दिया गया। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एयरलाइन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

Loading...

खजुराहो जाने वाले यात्रियों को सामान्यत: वाराणसी से दिल्ली के लिए संचालित इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5040 के माध्यम से खजुराहो भेजा गया। यह विमान बीती शाम लगभग 4:30 बजे खजुराहो के लिए रवाना हुआ। वहीं जिस विमान में तकनीकी खराबी पाई गई थी, उसे आवश्यक जांच के बाद दिल्ली के लिए फ्लाइट 6ई-5040 के रूप में संचालित किया गया, जो रात करीब 8:10 बजे वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस घटना के बाद कुछ यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page