अपराध
Varanasi: पुलिस ने बालिका विद्यालय मोड़ पर खड़े होकर लड़कियों पर अश्लील छींटाकशी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
Varanasi: अपराध व अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा ग्राम धौरहरा के बालिका विद्यालय मोड़ के पास आने जाने वाली लड़कियों पर अश्लील छींटाकशी करने वाले अभियुक्त गोविन्द कुमार पुत्र सुरेश प्रसाद नि0 धरौहरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0492/2022 धारा 294 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण, म0उ0नि0प्र0 मीतू श्रीवास्तव थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण, का0 रोहित मौर्य थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण, म0का0 अंजली थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण, म0का0 बबीता चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण थे।
