वाराणसी
Varanasi: खजूरी वार्ड स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर के निर्माण का पूजन हुआ संपन्न
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
Varanasi: खजूरी वार्ड 58 स्थित तिरुपति नगर के धोबियानी गली के प्राचीन शीतला माता मंदिर के निर्माण का पूजन पूरे विधि विधान से खजूरी पार्षद प्रीति चौबे और मयंक चौबे के संयोजन में संपन्न हुआ l
मंदिर का शिलान्यास पूर्व मंत्री व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के हाथों से संपन्न हुआ l
वरिष्ठ अधिवक्ता सरफराज खान जी ने 51 हजार और अधिवक्ता आशीष सिंह जी ने ₹21 हजार मंदिर निर्माण में सहयोग किया l मयंक चौबे ने कहा कि मंदिर निर्माण में जो भी जरूरत होगी लोगों के सहयोग से मंदिर को भव्य रूप देते हुए निर्माण कराया जाएगा l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, दिलीप चौबे , महानगर महासचिव मनीष चौबे, ओम प्रकाश ओझा, रमेश कनौजिया,रोहित दुबे,अनुभव राय,महेश चौबे, अंशु कनौजिया ,प्रिंस चौबे विनय राय प्रमोद सिंह , बृजेश दुबे , मोनू , समेत क्षेत्र के सम्मानित लोग व भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी l
